वास्तविक अर्थ में दिवाली

 वास्तविक अर्थ में दिवाली


लीना राय कालरा, नेता, राष्ट्रीय यूएन वॉलंटियर्स - भारत


दिवाली आपके लिए क्या मायने रखती है? 

यह जीवन का सबसे बड़ा सवाल है। रोशनी, दीये, पटाखे, आभूषण, नए कपड़े, मिठाई या पारंपरिक भोजन? शायद। 

सच कहें तो, अधिकतर लोगों के लिए यह त्योहार बस इतना ही रह गया है, बिना किसी परंपरागत जुड़ाव के, कुछ खास विचार करने लायक नहीं, कुछ नया सोचने लायक नहीं।

 लेकिन इस उत्सव का असल मतलब अपने भीतर मौजूद ईर्ष्या, नफरत और दुर्व्यवहार के दानवों का विनाश करना है। वास्तव में, यह त्योहार हमारे मन, शरीर, और खासकर विचार प्रक्रिया की सफाई के लिए है, जिससे दूर के रिश्ते भी पास आ सकें और समाज कल्याण के प्रति भावना को जाग्रत किया जा सके, और धरती पर हर प्राणी के स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना की जा सके।


हमें इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि हम अपने कर्मों का उचित विश्लेषण कर सकें। हमारे चारों ओर प्रदूषण बढ़ाने की बजाय, जो वृद्ध और बीमार व्यक्तियों के लिए कष्टकारी है, हमें हर जीव का ख्याल रखने की अपनी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। दूसरों की सहायता और रक्षा करने की हमारी परंपरा है। दिखावे के लिए पटाखों पर भारी खर्च करने की बजाय, हम में से प्रत्येक उस धन से जरूरतमंदों की जिंदगी में उजाला ला सकता है, जो सड़क या फुटपाथ पर जीवन बिताने के लिए मजबूर हैं।


दिवाली का वास्तविक अर्थ यह होगा कि हम हर कण को सकारात्मकता, प्रेम, देखभाल और समाज के स्तंभों को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करके, जीवन में उमंग और रोशनी भरें। अपनी गहरी जड़ें और संस्कृति को अपनी पीढ़ियों में संचारित करें, उनमें सच्चे अर्थों में आध्यात्मिकता का जागरण करें।


Comments

Popular Posts