पुतलों के जल जाने से रावण कहां मरा करते हैं?
पुतलों के जल जाने से रावण कहां मरा करते हैं?
राम को खोजा कब है तुमने?
सीता कबसे वन में बिखरी,
रावण से खुद लड़ा करती है,
सीता के लिए लड़ने वाले राम कहां मिला करते हैं,
पुतलों की जलाने से रावण कहां मरा करते हैं?
राम बनोगे कैसे तुम भी,
कहां किया भाई से सबर,
कहां की मां बाप की कदर,
संपत्ति हथियाने से राम कहां जिया करते हैं?
पुतलों को...
रावण के दिखते दस सर,
जो किया वो सीना तान किया,
रोती आंखों के पीछे देखा, धोखा मन में छुपाने वाले,
द्वेष ,जलन से टांगे खींचे,लोगो को गिराने वाले,
चले रावण का दाह करे,
पर पुतलों को...
खुद में राम जगा पाओ तो, चलो बुराई का नाश करो,
राम को मन में मार चले हैं,रावण को दहलाने वाले,
पुतलों को....
अभि @भि
Comments
Post a Comment