Final year और slam book १

ग्रेजुएशन (B.A.) का आखिरी साल है, शिवा तेजी से इकोनॉमिक्स की क्लास में घुसती है। चौबे सर जा चुके हैं,पर शिवा की बेस्ट फ्रेंड शालू अभी कुछ छूटे नोट्स पूरे कर रही है।
"ओ महारानी, चलो मुझे कुछ काम है, देर हो जाएगी।"
शिवा, शालू की कॉपी बंद करते हुए बोली।
"अरे यार ये कुछ छूट गया था,वो लिखना है। एक काम कर आज तू चली जा , अकेले।" शालू अकेले पर जोर देते बोली।
" अच्छा, 10साल से हम दोस्त हैं, तू कहीं अकेले गई है या मैं, जो आज चली जाऊं। चल तू भी क्या याद रखेगी, कल जाऊंगी। 
और एक मिनट, लिखने से याद आया, 
मेरी slambook लिख डाली तुमने, या टाइम ही नहीं मिला, महारानी विक्टोरिया को।" शिवा ने ताना दिया।
"ये कौन से subject की बुक है ,कोई हमे भी बताओ।"
अभि क्लास में घुसते हुए बोला।
" हू ह सब्जेक्ट बुक, किसी ने बुलाया है इन्हें?"
शिवा गुस्से से बोली।
"बुलाया? इन मैडम को कोई बताओ, यहां इको की क्लास चलती है, और वो हमारे जैसे तेज लोग ही पढ़ पाते हैं, ये समाजसास्त्र वाले क्या जाने।"  अभि ने आग में घी डाला।
"क्लास खत्म हो गई है, और पढ़ने वाले लोग जा चुके हैं, हां जो खलिहर (आवारा) लोग हैं अभी भी लड़कियों के चक्कर लगा रहे हैं।"
शिवा विजई मुस्कान खींचते बोली।
"अरे क्या बोल रही है, उसी की कॉपी से लिख रही हूं।" शालू ने धीमे से शिवा से कहा।
"अच्छा, तुझे और किसी से कॉपी नहीं मिलती है, अरे ये खुद दूसरे से कॉपी पूरी करता है।"
"अरे छोड़ ना अम्मा, चुपचाप बैठ मैं ये चार लाइन लिख के चल रही हूं।"
क्लास में सन्नाटा छा गया। अभि ने सन्नाटा तोड़ते हुए कहा
" शालू , ये बता वो कौन से subject की बुक के बारे में ...."
" मुझसे पूछने में डर लग रहा है क्या?"
"डर कैसा , वो मेरी दोस्त है उस से पूछने पर जवाब मिलेगा, तुमसे तो कुछ उल्टा ही...." अभि ने बीच में ही रुकना ठीक समझा।
"और बताना है,तो बता दो, वैसे भी शालू busy है।"
"लोगों को नई बीमारी लगी है slam book का, लोग इसमें आपसी बातों को शेयर करते हैं ।"




२.
अभि के चेहरे पे एक मीठी सी मुस्कान थी।
अंदर क्लास में शिवा भी शायद मुस्कान........

Comments

Popular Posts