इक ख्वाब क्या है?
इक ख्वाब क्या है?
क्या सच के आईनों में ख्वाब नहीं दिखते?
ख्वाब क्या कभी पूरे होते हैं?
ख्वाब खुशी क्यूं एक दूसरे के साथ हैं भी और नहीं भी?
रात के आकाश में टिमटिमाते ख्वाब,
दिन के उजालों में कहां गुम होते हैं?
ख्वाब आंखों के गुनाह का सिला है तो
गुनाह की सजा दिल को क्यूं मिलती है,
ख्वाब टूटे तो दिल क्यूं जख्मी हो?
दफन होने के लिए दिल के तहखानों को क्यूं चुनते हैं ख्वाब?
इक ख्वाब क्या है?
😻😻
ReplyDelete